
– ऑपरेशन सिंदूर स्थगित हुआ है अभी बंद नहीं हुआ : जीवेश मिश्रा
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
भाजपा जिला कार्यालय चंद्रहिया में रविवार को भाजपा मोतिहारी की नवगठित जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन महामंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने किया। सर्वप्रथम पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने बूथ सशक्तिकरण अभियान पर विषय प्रवेश कराने के साथ बिंदुवार चर्चा की।
उक्त बैठक में सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है, और यह प्रतिष्ठा पार्टी के आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और कार्यकर्ता पर आधारित दल है। संगठन की सबसे निचली ईकाई बूथ है जिसका सशक्त होना अतिआवश्यक है। हमारी पार्टी का महत्वपूर्ण और पुराना नारा है “बूथ जीता-चुनाव जीता”। इस नारे से बूथ के महत्व का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
श्री सिंह ने कहा कि चुनावी जीत और पार्टी द्वारा समाज को जोड़ने वाले कार्यक्रमों की सफलता में बूथ कमिटी की मजबूती महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान की गतिविधियों को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु जिला स्तरीय टोली का गठन करना जरूरी है। इस टोली में जिले में
एक संयोजक और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र अनुसार एक-एक प्रभारी जो जिला टीम के सह
संयोजक होंगे जो अपने-अपने क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यों के संचालन और
समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।

श्री सिंह केंद्र और बिहार सरकारों द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ मोतिहारी में एक हजार करोड़ की विकास योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि किसी स्मार्ट सिटी को भी विकास कार्यों के लिए इतनी राशि नहीं मिली जितनी मोतिहारी को मिली। श्री सिंह ने तिरंगा यात्रा की चर्चा करते हुए भी कहा कि देश में इतनी भव्य तिरंगा यात्रा नहीं निकली जितनी बड़ी मोतिहारी में निकली। पंद्रह सौ मीटर तिरंगा के साथ 25 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही।
बैठक में बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री जीवेश मिश्र ने कार्यसमिति की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर धन्यवाद प्रस्ताव रखते हुए कहा कि जब भारत की बेटियों के सुहाग को धर्म पूछ कर उजाड़ दिया जाता है तब ऑपरेशन सिंदूर के मध्यम से बदला लिया जाता है।
उन्होंने कहा कि अब यह वो भारत है जो कलम भी रखता है और तलवार भी रखता है। हमारे पास मिशन भी है और मिसाइल भी है। दुनिया ने देखा कि भारत संयम के साथ शक्ति भी रखता है। यह शौर्य और पराक्रम का भारत है। यह नरेंद्र मोदी का भारत है।
श्री मिश्र ने कहा कि दुनिया ने मेड इन इंडिया की ताकत को देखा। देश में निर्मित हथियारों ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। भारत आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है।
ऑपरेशन सिंदूर स्थगित हुआ है अभी बंद नहीं हुआ है। राष्ट्र के संकल्प के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। अगर कोई भी आतंकवादी गतिविधि होती है तो अबकी पीओके हमारा होगा।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए कार्यसमिति बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव लाया।पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, चंद्रकिशोर मिश्र एवं राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के साथ जिला प्रभारी वरूण सिंह एवं जिलाध्यक्ष पवन राज ने भी प्रस्ताव के समर्थन में अपना वक्तव्य दिया।
बैठक में मंत्री, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार सरकार कृष्णनंदन पासवान ने सांसद पूर्वी चंपारण के कुशल नेतृत्व की चर्चा करते हुए कहा कि मोतिहारी के संगठन ने आज राष्ट्रीय स्तर पर जो प्रतिष्ठा अर्जित की है वह सांसद पूर्वी चंपारण राधा मोहन सिंह की दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता की देन है।
बैठक में मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष क्षेत्रीय प्रभारी सरोज रंजन पटेल, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा, सुधांशु रंजन, राकेश गुप्ता, सनीला देवी, शिवकुमार मांझी एवं इलाइची देवी, महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह एवं संजय कुमार चौधरी, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, जिला प्रवक्ता संगीता चित्रांश, साजिद रजा एवं संजीव सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, आईटी सेल प्रभारी ऋषभ झा, जिला मंत्री संध्या देवी कुशवाहा, शंभु महतो, श्याम नंदन राम, हिमांशु सिंह(गोपू जी), संजय साह, गुड्डी देवी, सूरज पाण्डेय एवं माला सिंह, कार्यालय मंत्री सियावर सिंह कोषाध्यक्ष कुमार विजय उर्फ टिंकू जी, सह-कोषाध्यक्ष रवि रंजन उर्फ पप्पू पाण्डेय, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीता शर्मा, मोर्चा प्रभारी मीना मिश्रा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बबलू पासवान, डॉ० अतुल कुमार, अनिल वर्मा, मयंकेश्वर सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहित कार्यकारिणी के स्थायी सदस्य, आमंत्रित सदस्य एवं सदस्य उपस्थित थे।