चंपारण की खबर::बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोतिहारी में विरोध प्रदर्शन, किया पुतला दहन

Breaking news News बिहार


मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमिटी, पूर्वी चम्पारण के माननीय अध्यक्ष ईं. शशि भूषण राय उर्फ गप्पु राय के नेतृत्व में हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया है, जो कि देशद्रोह की श्रेणी में आता है।
कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने मोतिहारी के जानपुल चौक पर एकजुट होकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके कृत्य को देशवासियों की भावनाओं के खिलाफ करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कृत्य देशभक्ति की भावना को आहत करता है और इससे राष्ट्रीय सम्मान को भी नुकसान हुआ है। यह शर्मनाक है कि बिहार के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया। हम इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह देशद्रोह के बराबर है और हमें इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग की कि इस मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और देशद्रोह के आरोप लगाए जाएं।
विरोध प्रदर्शन में कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो वे भविष्य में और उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे।


समर्थकों ने नीतीश कुमार के खिलाफ आरोपों को लेकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस घटना से बिहार और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। विरोध प्रदर्शन के बाद, पुतला दहन कर प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक अपनी आवाज उठाई। मौके पर विजय शंकर पांडे, विजय कुमार जायसवाल उर्फ मुनमुन जायसवाल, ओसैदूर रहमान खान, डॉ. अफरोज आलम, सत्येंद्र नाथ तिवारी, डॉ. आदर्श आनंद, रंजीत पांडे, परशुराम पांडेय, मनीष तिवारी, मदन बिहारी सिंह, राहुल शर्मा, रंजन शर्मा, विश्वनाथ चौरसिया, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार श्रीवास्तव, चूमन जायसवाल, नंद कुमार चौबे, डॉ. परवेज आलम, दिनेश कुमार जायसवाल, कलाम हुसैन आदि लोग उपस्थित थे।