
ब्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर।
सहारनपुर
जनपद के नवागत मण्डलायुक्त श्री अटल कुमार राय ने मंडलायुक्त सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण किया। वे वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। यह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ जनपद के रहने वाले है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होने अपनी शिक्षा पूर्ण की। वर्तमान में वह निदेशक पंचायती राज विभाग के साथ-साथ सचिव का दायित्व भी संभाल रहे थे। उन्होने शासन सहित बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, प्रयागराज एवं आगरा आदि कई जिलों में अपनी सेवाएं दी है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि जनता की इच्छाओं के अनुरूप सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाना प्राथमिकता रहेगी। शासन के विकास एवं प्राथमिकता युक्त कार्यों को प्रगति पर ले जाना मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण एवं विकास कार्यों में सर्वाेच्चता लाना उनकी प्राथमिकता होगी।