सहारनपुर/रामपुर मनिहारान/उप्र उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी एक आम किसान की तरह खेत में काम कर मजदूरों व अन्य लोगों के साथ मृदु व्यवहार कर सभी के लोकप्रिय बने हैं।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री की इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने के बावजूद जसवंत सैनी अहंकार से दूर हैं। वे सुबह की सैर के दौरान जहाँ वह आम लोगों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हैं वहीं उन्हें सुबह की सैर व योग के प्रति जागरूक भी करते हैं। अपने पद का ज़रा सा भी अहंकार उनके अंदर नहीं है। वह रामपुर मनिहारान में रहने के बावजूद भी नियमित रूप से खेत में जाते हैं और मजदूरों के साथ मिलकर खेत का काम करते हैं।गायों को चारा डालते हैं और उन्हें सहलाते हैं,उनकी सेवा करते हैं।उनका व्यवहार सभी के लिए विनम्र और अपनत्व वाला है।उनके निवास पर काम कराने वालों की भीड़ रहती है लेकिन उनके माथे पर कभी शिकन तक नहीं आती बल्कि काम लेकर आने वालों के लिए पूरी आवभगत की जाती है।
मंत्री जसवंत सैनी के भाई कृष्णचंद सैनी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी ने बताया कि वह घर पर हों या बाहर उनका स्वभाव एक सा रहता है। सभी धर्मों-वर्गों के लोगों की सेवा निष्पक्ष रूप से करते हैं वे अपनी कार्यशैली और मृदु व्यवहार के कारण सभी लोगों में लोकप्रिय बने हुए हैं हर कोई उनकी प्रशंसा किये बिना नहीं रहता। क्षेत्र में उनका आचरण चर्चा का विषय बना हुआ है।