– भाजपा कार्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजली कर दी गई श्रद्धांजलि
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज गांधी कॉम्प्लेक्स में उनके तैल चित्र पर सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उक्त अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय दर्शन और संस्कृति के शिखर पुरुष थे। स्वामी विवेकानंदजी का दृढ़ विश्वास था कि “अध्यात्म-विद्या और भारतीय दर्शन के बिना विश्व अनाथ हो जाएगा” वे सदा अपने को गरीबों का सेवक कहते थे। उन्होंने आजीवन भारत के गौरव को देश-देशांतर में स्थापित करने का प्रयत्न किया।
श्री सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सुविचार हमेशा से युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं और उनमें नई ऊर्जा व चेतना का संचार करते रहे हैं। ऐसे में यह दिन भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
इस अवसर पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, महामंत्री योगेन्द्र प्रसाद, जिला प्रवक्ता सुधांशु रंजन, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, जिला संयोजक आईटी सेल ऋषभ झा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बबलू पासवान, कार्यालय मंत्री पप्पू पाण्डेय, उतरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, रविभूषण सिन्हा, राकेश सिंह,उत्तम मिश्रा, पुतुल पाठक, पूजा सिंह, माला सिन्हा, शोभा गुप्ता, आशा चंद्रा, अमित कुमार, नीता सिन्हा, ओमप्रकाश सिंह, चंदन सिंह, पवन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।