सहारनपुर/उप्र रामपुर मनिहारान दीपावली महापर्व कस्बे व व देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर घरों और प्रतिष्ठानों को मिट्टी के दिए मोमबत्ती और रंग बिरंगी लड़ियों से सजाया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

गुरुवार को क्षेत्र में दीपावली पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह रहा। तमाम दिन बाजारों में खरीदारी की गई और शाम को अपने घरों में परिजनों के साथ विधि विधान के साथ महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। तदोपरांत युवाओं व बच्चों ने रात्रि में जम कर
आतिशबाजी की। जहां
दीपावली पर्व धूमधाम से मनाते हुए लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंच कर बधाई दी वहीं अपने परिचितों को उपहार भेंट किये। शाम को पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने जहां दिन में घरों में रंगोली सजाई वही शाम होते ही दिए जलाकर घरों को रोशन किया घरों में पूजा अर्चना कर परिवारों की सुख समृद्धि की कामना की गई