चंपारण की खबर::जिलाधिकारी ने रोइंग क्लब से मीना बाजार तक निर्माणाधीन पथ का किया निरीक्षण

Uncategorized



मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने उप विकास आयुक्त एवं मोतिहारी नगर आयुक्त नगर निगम के साथ मोतीझील के किनारे रोइंग क्लब से मिस्कॉट भाया मीना बाजार गांधी चौक तक निर्माणाधीन पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता भी मौजूद थे। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस पथ की लंबाई 1.76 km एवं चौडाई 7m है। पथ का निर्माण दो भाग में कराया जा रहा है। प्रथम भाग जो रोइंग क्लब से गांधी चौक (लंबाई 860m) एवं द्वितीय भाग जो गांधी चौक से मोतीझील के किनारे मिसकॉट तक है (लंबाई 900 मी० है।


पथ के दोनो तरफ Paver Block लगाया जाना है एवं ड्रेनेज के लिए कुल 09 क्रास ड्रेनेज एवं पुरे लंबाई में RCC साइड ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि भाग दो में तीन घाट का भी निर्माण कार्य कराया जायेगा।
जबकि पथ निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावित तिथि 30 अक्टूबर 2024 बताया।