चंपारण की खबर::हर राज्य में कुछ उद्योगपति को चुनाव में टिकट मिले: यमुना सीकरीया

Breaking news News बिहार


– पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर निकाला तिरंगा यात्रा

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
उद्योगपति एवं समाजसेवी यमुना सिकरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाला एवं अपने उद्योग परिसर में तिरंगा लहराया। साथ ही सभी कर्मचारियों को एक-एक तिरंगा उपलब्ध कराया। ताकि वे अपने घर पर तिरंगा लगाऐ और उसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करें। इस अवसर पर सिकरिया ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा उद्योग को बढ़ाने के लिए कई नीतियां लाई जा रही है। जो की सफल भी हो रही है। मैं मोदी सरकार से आग्रह करता हूं। की सरकार आने वाले विधानसभा के चुनाव में पुराने उद्योगपतियों को हर राज्य से कुछ टिकट दे। ताकि वह चुनाव जीतकर जब विधानसभा में जाएं तो उद्योग के लिए  अच्छी नीति बना सके। इनका अनुभव काम आए भाजपा सरकार सदैव नए प्रयोग करती है। जो सफल भी होते हैं। सरकार इस प्रयोग को भी करके देखें हमारा भारत उद्योग भारत के रूप में विश्व में पहचान बनाएग। और भारत सोने का शेर कहलाए ।