चंपारण की खबर::जनसुराज के जिला अध्यक्ष बने राम शरण यादव और जिला महासचिव कृष्ण कांत मिश्र

Uncategorized



मोतिहारी /राजन द्विवेदी।

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की पदयात्रा पश्चिम चंपारण से चलने के महीनों बाद मधेपुरा पहुंची है। अबतक जिन ज़िलों में पदयात्रा हो चुकी है उन जिलों में संगठन विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उसी क्रम में मंगलवार को मोतिहारी स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसकी जानकारी जिले के मुख्य प्रवक्ता रवीश कुमार मिश्रा दी वहीं सकलदेव सहनी, लालदेव कुशवाहा, रामानंद गुप्ता, राहुल कीर्ति सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की।
इस दौरान सकलदेव सहनी ने कहा कि प्रत्येक जिला कार्यवाहक समिति सदस्य ने जन सुराज के विचार को आने वाले दिनों में हजारों लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इतना ही नहीं जन सुराज परिवार को आने वाले दिनों में सबसे मजबूत राजनीतिक दल के रूप में तैयार करने की रूपरेखा तैयार की।
इसके पूर्व जन सुराज के जिला कार्यालय से एक आकर्षक एवं भव्य रैली निकल गई, जो गांधी स्मारक मोतिहारी पहुंची। वहां बापू को नमन करते हुए सदस्यों ने माल्यार्पण किया। गाजे-बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ता झंडा लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस रैली के माध्यम से जैन स्वराज ने संदेश दिया कि वह अगला विधानसभा चुनाव में बिहार की तस्वीर बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस आकर्षक रैली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


जिला अध्यक्ष राम शरण यादव, जिला महासचिव कृष्ण कांत मिश्रा, अभियान संयोजक: अनिल कुशवाहा,महिला अध्यक्ष: बिभा शर्मा,युवा अध्यक्ष: राघवेंद्र सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मौजूद थे ‌
इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई।
जन सुराज के विभिन्न पदों पर निम्नलिखित सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा मुज़फ़्फ़रपुर से आए सकलदेव सहनी, लालदेव कुशवाहा, रमा नंद गुप्ता, राहुल कीर्ति सिंह और धर्मेंद्र मिश्रा ने की। मौके पर उपस्थित जिला के पूर्व सभापति अजय देव पूर्व अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो पूर्व महासचिव जय मंगल कुशवाह सहित निवर्तमान सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।