अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करपी एवं कूर्था में किया गया योगासन।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल मैदान करपी में योग शिविर का आयोजन पतंजलि ग्रामीण आरोग्य केंद्र की ओर से किया गया। योगाचार्य नागवत सिंह के द्वारा सैकड़ो ग्रामीणों को दो घंटा योगा अभ्यास कराया गया, साथ में विभिन्न बीमारियों के अलग अलग योग विद्या की जानकारी दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य व्यव्थापक सह पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि पूरे दुनियां में करीब 210 देश है, जिसमे से 180 देश योगगुरु स्वामी रामदेव बाबा के आवाहन पर और भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के अंतरराष्ट्रीय प्रयास से भारत योग के क्षैत्र में विश्व गुरु बन गया है। आगे कहा की भारत में मुस्लिमों में योग के प्रति भ्रम पैदा किया जाता रहा है, जबकि आज दुनियां के पचास इस्लामिक देश योग को आत्मसाद कर रहे हैं। निरोग शरीर के लिए प्रति दिन एक घंटा योग जरूरी है। इस मौके पर इंदुभुषण सिंह, रामत्वक्या सिंह, वेंकटेश शर्मा, बिनोद राय सहित सैकड़ों लोग योग शिविर मे योगाभास किए।
वही दूसरी ओर कूर्था में नेहरू युवा केंद्र अरवल एवं भारतीय जनता पार्टी के स॑यूक्त कार्यक्रम में मे, कूर्था म॑दिर प्रा॑गण में योगासन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला महामंत्री रामाशीष दास एवं सुधीर शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने योगाभ्यास किया। जिसमें मुख्य रूप से वीरेंद्र च॑द्रव॑शी, भाजपा नेता मो मेराजुद्दीन अहमद,प्रभुच॑द, रवीन्द्र स्वर्णकार,उमेश यादव, सहित अन्य लोग के अलावा स्कूली बच्चों की भी उपस्थिति रही।