उप्र/सहारनपुर/रामपुर मनिहारानकस्बे में मोक्षयतन योग संस्थान का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर गुरु पद्मश्री भारत भूषण महाराज ने कहा कि शारिरिक व मानसिक विकास और स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक है।

Breaking news उत्तरप्रदेश




रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर मोक्षयतन योग संस्थान का उद्घाटन प्रसिद्ध योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण महाराज ने किया।उन्होंने कहा कि आदिकाल से भारत में योग को महत्त्वपूर्ण माना गया है।ऋषि मुनि व अन्य लोग योग के माध्यम से स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त करते थे।भारत भूषण महाराज ने कहा कि आज के आधुनिक और भागदौड़ भरे जीवन में योग और अधिक महत्त्वपूर्ण हो चुका है।योग से शारिरिक व मानसिक विकास होता है।उन्होंने कहा कि स्वयं योग करें और बच्चों की आयु के अनुसार योग के प्रति प्रेरित करें।
मदरलैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सत्य संयम भूर्यांन के पुत्र धैर्य सिंह भूर्यान ने योग गुरु के समक्ष योग प्रस्तुत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।मदरलैंड पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि हमारा पूरा परिवार योग के महत्त्व को समझ कर प्रतिदिन योग करते हैं।धैर्य भूर्यान कम आयु के बावजूद प्रतिदिन योग करते हैं और योग के नियमों का पालन भी करते हैं।