रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/मदरलैंड पब्लिक स्कूल में कक्षा 4वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नॉन फायर कुकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता में छात्रों ने बिना आग का प्रयोग किए सैंडविच, फ्रूट सलाद, स्प्राउट्स चाट, भेल, कोल्ड डेजर्ट आदि अनेक स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, स्वस्थ खान-पान की आदतें, टीमवर्क एवं जीवन कौशल का विकास करना था।
विद्यार्थियों ने अपने व्यंजनों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया तथा उनके पोषण संबंधी गुणों की जानकारी भी दी। शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों एवं नवीन विचारों की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमारी ने विद्यार्थियों को स्वस्थ भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा उनकी मेहनत और सहभागिता की प्रशंसा की।विद्यालय की चेयरपर्सन श्वेता सैनी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस दौरान स्कूल का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।