
सीतामढ़ी।
जिले के पुपरी नगर परिषद में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कनीय अभियंता गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने जेई को एक लाख पैंतालीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें बिल पास करने या किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की गई थी।
निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर पुपरी नगर परिषद कार्यालय में दबिश दी और जैसे ही पैसे का लेनदेन हुआ, अधिकारी को हिरासत मेंt ले लिया। इस बड़ी कार्रवाई के बाद नगर परिषद कार्यालय सहित पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। टीम गिरफ्तार इंजीनियर को अपने साथ पटना ले गई है, जहाँ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
