चंपारण की खबर::भीषण गर्मी को देखते हुए 6 स्थायी व 15 अस्थाई प्याउ की व्यवस्था की गई: नगर आयुक्त

Breaking news News बिहार

जल संकट एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए नगर निगम ने की है पहल, बने हैं दो रैन-बसेरा

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

नगर निगम के नगर आयुक्त आशीष कुमार ने  भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए नगर निगम, मोतिहारी के तत्वावधान में 06 स्थायी प्याउ की व्यवस्था की गयी है, एवं 15 अस्थाई प्याउ की व्यवस्था की गई है। जिसमें स्थायी प्याउ छतौनी बस स्टैण्ड के पास, गाजा गद्दी चौक के पास, ज्ञानबाबू चौक के पास, हेनरी बाजार चौक के पास, सदर अस्पताल के पास एवं कचहरी चौक के पास की गई है। वहीं ए15 अस्थायी प्याउ की व्यवस्था जानपुल चौक, बंजरिया पंडाल, स्टेशन चौक, बलुआ चौक, राजा बाजार, टाउन थाना पम्प के पास, मेन रोड, बेलही माई मंदिर, छतौनी चौक, मधुबन चौक, बड़ी मस्जिद के पास, द्वार देवी चौक, पंचमंदिर चौक, हिन्दी बाजार एवं एक वाटर ए०टी०एम०, मीना बाजार में की गई है।
    साथ ही साथ नगर निगम, मोतिहारी क्षेत्रान्तर्गत दो जगहों पर रैन बसेरा की व्यवस्था है। जिसमें निराश्रित लोगों के लिए शुद्ध पेयजल एवं ठहरने की उतम व्यवस्था है।
    नगर आयुक्त ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान जल संकट एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए यह पहल की गई है। स्थायी प्याऊ के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार अस्थायी प्याऊ भी लगाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।
     नगर निगम ने सभी संबंधित कर्मियों को निदेश दिया गया है कि प्याऊ स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखें तथा पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करें। 
     नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे जल का सदुपयोग करें एवं सार्वजनिक सुविधाओं को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें। नगर निगम मोतिहारी आमजन की सुविधा एवं जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।