चंपारण की खबर::महाशिवरात्रि को लेकर बिहार के प्रसिद्ध महादेव सोमेश्वर नाथ की नगरी अरेराज में निकली भव्य शोभा यात्रा

Breaking news News धर्म बिहार



मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर आज श्रीसोमेश्वरनाथ मंदिर से भगवान शिव की बारात एवं शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें अरेराज सहित आसपास के इलाके के हजारों शिव भक्त शामिल हुए। वहीं जिला व पुलिस प्रशासन की टीम इस शोभा यात्रा में मुस्तैद दिखी।
महंत रवि शंकर गिरि ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं मां पार्वती के विवाह दिवस के रूप में मनाया जाता है। शोभा यात्रा एवं शिव बारात में अरेराज नगर क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने हर्षोल्लास से भाग लिया। शिव बारात की अगुवाई महंत रविशंकर गिरी स्वयं कर रहे थे। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने अपनी निगरानी में संपूर्ण शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़क से लेकर घरों के छतों पर लोग उमड़ पड़े थे। शोभा यात्रा के दौरान भोलेनाथ सोमेश्वर नाथ महादेव के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।