लड़की के अपहरण की मामले में थाना में लिखित आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार।

Breaking news News बिहार


अपहृरित लड़की के मां ने दिया लिखित आवेदन।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

रतनी – शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फौलादपुर एवं रतनी में लड़की के गायब होने की मामला प्रकाश में आया है। तथा गुमशुदगी के मामले में लड़की के मां ने शकूराबाद थाना में लिखित आवेदन देकर लड़की को बरामद करने की गुहार लगाई है।
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रतनी से बीते दिनों एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला शकूराबाद में लड़की के मां ने लिखित आवेदन देकर बरामद करने की गुहार लगाई थी।
वही एक और मामला ग्राम फौलादपुर में भी बीते 28 जनवरी को एक नवालीग लड़की की गुमसुदी होने के उपरांत लड़की के मां ने शकूराबाद थाना में लिखित आवेदन देकर बरामद करने की गुहार लगाई है।
दोनों गुमसुदगी के मामलों में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
वही शकूराबाद थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में जांच पड़ताल प्रारंभ किया गया है। तथा तकनीकी अनुसंधान के द्वारा लड़की को खोजबीन किया जा रहा है, जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।
वही अपहृत लड़की के मां ने बताई कि करीब एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी अभी तक लड़की का सुराग नहीं मिल सका है।