
विद्यालय सहित अन्य जगहों पर आग पर नियंत्रण रखने से संबंधित पर्चा भी आम लोगों के बीच किया वितरण।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
रतनी -आग से होने वाली दुर्घटना को लेकर अग्नि शमन विभाग के द्वारा विद्यालय सहित आम लोगों को बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में शकूराबाद थाना में पदस्थापित अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज ने आज बुधवार को अनेक विद्यालय सहित कई जगहों पर जन जागरुकता अभियान के साथ साथ अग्नि से बचाव को लेकर पर्चा भी वितरण किया।
वही अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज ने बताया कि खरीफ फसल कटनी के उपरांत किसान खलिहानों में अपनी सुविधा के अनुसार रखते हैं।

वही कभी कभी खलिहानों में आग लगने के फलस्वरूप गाढ़ी कमाई जल कर बर्बाद हो जाता है, जिससे किसानों को काफी छती हो जाता है। अग्नि शमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर, लोगों के बीच जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। तथा आग से कैसे बचा जाए इसके लिए पर्चा में दर्शाए गए बि॑दु पर पहल करने की बात कही गई है। इसी स॑दर्भ में आज बुधवार को परसबिगहा थाना क्षेत्र के कन्या उच्च विद्यालय बस॑तपुर , प्राथमिक विद्यालय करौता में बच्चों को आग से बचने एवं सतर्कता बरतने जैसी बातों से अवगत कराया एवं घरों को आग से कैसे सुरक्षित रखा जाएं पर्चा विचरण किया। वही ग्राम सहबाजपुर में ग्रामीणों के बीच आग से बचाव लेकर जन जागरुकता अभियान चलाया एवं पर्चा का वितरण किया गया।

जन जागरुकता अभियान में शिक्षकों की सहभागिता अहम रही,वही कार्यक्रम के तहत शिक्षक अरुण कुमार,बिरे॑द्र कुमार सिंह,रितु कुमारी, बाल्मीकि प्रसाद सहित सभी शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे, तथा अग्नि शमन कर्मी आनंद कुमार,गृह रक्षक बृज बिहारी शर्मा भी उपस्थित रहे।