
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन की इकाई रामरति एजुकेशन काम्प्लेक्स में पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार त्यागी, एस आई अमित कुमार, एस आई देवेंद्र कुमार, एस आई दीक्षा कुमारी, हैड कांस्टेबल नीलम व नजमा का संस्थान की प्रेजिडेंट राजकमल सक्सैना, बिल क्लिंटन स्कूल प्रधानाचार्य डाक्टर एसपी सिंह, हेडमिस्ट्रेस वीनू शर्मा, सुभाष कटवाल व सतीश वासुदेवा ने सुरक्षा अधिकारियों को स्वागत किया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने कहा कि बुरी आदतों व संगत से दूर रहकर अनुशासन के माध्यम से ही बच्चे अपने भविष्य को सफल बना सकते हैं। उन्होंने छात्राओं से आपातकाल में सुरक्षा सम्बंधित नम्बरों की जानकारी देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। एस आई दीक्षा कुमारी ने नारी सुरक्षा व उसे सफल बनाने के लिए दी गई सुविधाओं, योजनाओं और सुरक्षा सम्बन्धी नम्बरों की जानकारी दी। उन्होंने उप्र शासन द्वारा चलायी जा रही कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, बैंकिंग कोरसपोंडेंट सखी आदि योजनाओं की जानकारी दी। एस आई अमित कुमार ने बच्चों को शासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपातकाल परिस्थिति में इन नम्बरों का प्रयोग कर अपराधियों को दंड दिला कर दुर्घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या को छुपा कर नहीं बल्कि अपने अध्यापक व अभिभावकों को जानकारी देकर उसका समाधान करें। उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई जा रही एंटी रोमियो सुरक्षा वाहन व साईबर क्राईम के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रेजिडेंट राजकमल सक्सैना ने सुरक्षा अधिकारियों का संस्थान में पहुंच कर बच्चों को सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देने के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान डाक्टर एसपी सिंह, प्रधानाध्यापिका वीनू शर्मा, सुभाष कटवाल, सतीश वासुदेवा सहित स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
