सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारानपश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की बैठक में संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया गया साथ ही व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

Breaking news उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

बुधवार को पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन ग्राम जनधेड़ा समसपुर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने की तथा संचालन किया प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष पवन गोयल ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की नीतियों से प्रभावित होकर व्यापारीयों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गोयल प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता ने कहा सभी व्यापारी साथियों को एकजुट हो जाना चाहिए एकता में ही शक्ति है। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल में हर व्यापारी साथी को सम्मान मिलता है किसी भी अधिकारी द्वारा किसी भी व्यापारी साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में कोर कमेटी के निर्णय के निर्देश पर अरविंद कुमार वर्मा को ग्राम जांघेड़ा समसपुर व्यापार मंडल का अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष पवन गोयल जी प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता द्वारा दिया गया। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के नकुड के नगर अध्यक्ष गौरव वर्मा कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा संदीप कुमार क्षेत्रीय विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण जगा गुलशेर आरती विनोद वर्मा आदि व्यापारी पदाधिकारीयों ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजेंद्र कुमार, विशाल गुप्ता, प्रिंस कुमार, डाक्टर रोहित कुमार, सुन्दर लाल, विवेक गुप्ता, डाक्टर राजवीर सिंह, संजीव वर्मा, जसवीर सिंह, प्रदीप चौधरी, सुरेश चन्द्र, चन्द्रपाल, राजकुमार, मोनू आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।