
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) में सुमित चौधरी को तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
बुधवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में सुमित चौधरी को युवा तहसील अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया है और संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रताओं ने आशा व्यक्त की है कि हाइकमान ने जो जिम्मेदारी सुमित चौधरी को सौंपी है वह अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए संगठन के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को ओर मजबूत बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने व किसानों की हितों की लडाई को ओर तेज करने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान मंडल महासचिव पुनीत चौधरी, तहसील अध्यक्ष ग़ालिब प्रधान, ब्लाक अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, सिकन्दर चौधरी, अंकुर चौधरी, अमरीश चौधरी आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
