रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को रद्द करने के विरोध में जिला महिला कांग्रेस की

Breaking news News उत्तरप्रदेश राजनीति

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को रद्द करने के विरोध में जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने कार्यकत्रियों के साथ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और विधेयक को वापस लिए जाने की माँग की है।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।



बुधवार को महिला जिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देश पर एवं जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकत्रियों ने दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर पहुंच कर भाजपा द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कानून को रद्द करने के विरोध में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी ने कहा कि भाजपा ने मनरेगा योजना को रदद् कर देश के करोड़ों मजदूरों से रोजगार की कानूनी गारंटी छीनकर उनके हक पर कुठाराघात किया गया है जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार जो विधेयक लायी है वह देश के करोड़ों मजदूरों, ग्राम सभाओं, ग्राम पंचायतों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से इस विधेयक को शीघ्र ही वापस लिए जाने की माँग की है। इस दौरान निशात, रुकसार, आस्था, रीता, पूजा, ईरम, राखी, अनुराधा, सुनीता, अर्चना आदि सहित काफी संख्या में महिला कार्यकत्रियां मौजूद रही।