
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
भाजपा जिला कार्यालय, चंद्रहिया में आज 18 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा सह हर घर संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में हुआ। कार्यशाला का संचालन सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रभारी जिला महामंत्री संजय चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मोतिहारी का संगठन और पार्टी के कार्यकर्ता देश भर में अपनी मजबूत उपस्थिति रखते हैं। जो भी दायित्व पार्टी ने सौंपा है उसको सबने कुशलतापूर्वक सम्पन्न किया है।
उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा सह हर घर संपर्क अभियान को निर्देशानुसार पार्टी के कार्यकर्ता सफल करेंगे।

कार्यशाला में मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, प्रदेश मंत्री अजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा एवं राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कार्यशाला में उपस्थित दायित्वधारियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला में आईटी सेल के प्रदेश संयोजक केशव श्रीवास्तव ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम “हर घर संपर्क अभियान” पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से इस अभियान को लेकर संवाद किया।
एनडीए मोतिहारी के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना ने कार्यशाला में बूथ सशक्तिकरण अभियान, सेवा पखवाड़ा सह हर घर संपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा करते हुए तकनीकी रूप से आवश्यक मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला में “हर घर संपर्क अभियान” के जिला संयोजक सियावर सिंह ने अभियान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन से 02 अक्टूबर गाँधी जयंति तक सेवा पखवाड़ा चलेगा। सेवा पखवाड़ा के तहत निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी उन्होंने दी।
बूथ सशक्तिकरण अभियान में जिला के टॉप टेन कार्यकर्ताओं हरसिद्धि विधानसभा के बृजकिशोर कुशवाहा, कल्याणपुर विधानसभा के उदय गुप्ता एवं श्याम कुशवाहा, केसरिया विधानसभा के दीपेंद्र कुशवाहा, मोतिहारी विधानसभा के आनंद प्रकाश पाण्डेय एवं ओमप्रकाश सिंह को जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिला प्रभारी वरूण सिंह, जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, विनोद कुशवाहा, सुधांशु रंजन, जिला महामंत्री द्वय योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, जिला प्रवक्ता साजिद रजा, संजीव सिंह एवं संगीता चित्रांश, आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीता शर्मा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बब्लू पासवान, सह कोषाध्यक्ष पप्पू पाण्डेय, महामंत्री महिला मोर्चा पूजा सिंह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ० अरुण कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल वर्मा, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक सुदीप कुमार, राजन मिश्रा, उत्तम मिश्रा, संजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में विधानसभा प्रभारी एवं मंडल संयोजक उपस्थित थे।