
लम्बित कांडों का त्वरित निष्पादन एवं जन शिकायतों ़पर अभिलम्ब निष्पादन करने हेतु दिया निर्देश।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बीते मध्य रात्रि में जिले के साइबर थाना एवं मखदुमपुर थाना का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाना अध्यक्ष को साइबर अपराध से संबंधित मामलों में लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन एवं जन शिकायतों को आनलाइन पोर्टरो पर नियमित रूप से अपटुडेट रखने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस कार्यों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के समय पुलिस उपाधीक्षक साइबर एवं अनुसंधान कर्ता भी उपस्थित थे।

वहीं मखदुमपुर थाना में निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,मालखाना,हाजत, महत्त्वपूर्ण अभिलेखों एवं लंबित कांडों तथा विधि व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।
इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन एवं जन शिकायतों को त्वरित निष्पादन करने का आदेश दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं अपराधियों पर नकेल कसने, असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश निर्गत किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट, कुर्की जप्ती का प्रभावी ढंग से करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ गस्ती दल को लगातार गस्ती निकालने एवं खनन तथा शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया गया है।
