
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी पंचायत समिति पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बगही भेलवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति परमेंद्र यादव लंबे समय से विवादों में घिरे हुए थे और इस मामले में पुलिस की नजर उन पर बनी हुई थी।
बता दें कि घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में नामजद अभियुक्त परमेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. वह बगही भेलवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति बताए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार, पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर यादव के साथ पुलिया निर्माण को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में घोड़ासहन थाना कांड संख्या 175/25 के तहत परमेंद्र यादव को आरोपी बनाया गया था।
थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सपहा गांव स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने बताया कि परमेंद्र यादव पर पहले से विभिन्न मामलों के दस कांड दर्ज हैं।
