बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अक्सर अपने लुक को लेकर छाई रहती हैं। एक बार फिर मौनी रॉय ने अपने लुक से इंस्टाग्राम पर धमाल मचा दिया है, तो आइए आपको दिखाते हैं उनका ये ग्लैमरस लुक।

इन फोटोज में, मौनी रॉय प्रिंटेड मिनी स्कर्ट और ब्लैक टॉप में काफी हॉट एंड ब्यूटीफुल लग रहीं हैं।

तस्वीरों में मौनी रॉय किसी रेस्तरां में बैठी नजर आ रहीं हैं।

इस तस्वीर में मौनी रॉय धूप का मजा लेती दिखाई दे रहीं हैं, जिनमें वो अपने बालों को सुलझाती नजर आ रहीं हैं।

मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर उनके हजारों चाहने वालों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है, कोई उन्हें – बॉम गर्ल, मौनी इज लव और खूबसूरती की परिभाषा है मौनी जैसे कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मौनी रॉय कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में धमाल मचाती नजर आती हैं।

आपको बता दें कि, मौनी रॉय अब तक कई टीवी शोज, म्यूजिक वीडियोज, आइटम सॉन्ग्स और मूवीज में भी नजर आ चुकी हैं।