होनेवाली बीवी से शाहरूख खान ने मांगी अग्नि परीक्षा, फिर भी शादी से किया इंकार

बिहार
  • फिर भी शादी से किया इंकार, अब यौन शोषण का केस दर्ज, सलमान खान भी फंसे

बगहा के रामनगर में एक प्यार के बाद शादी की झांसा देकर यौन शोषण की कहानी सामने आई है। घटना बगहा पुलिस जिला के रामनगर क्षेत्र का है जहां एक युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर प्यार के जाल में फंसा योन शोषण कर छोड़ दिया। दरअसल लड़की और लड़के का घर अगल बगल में ही है। लड़की गांव के कुछ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करती थी। इसी दौरान लड़के के घर के बच्चों को भी ट्यूशन पढ़ाने लगी। इसका फायदा उठाकर लड़की ने लड़के से नजदीकियां बढ़ाने लगा। 

लड़की ने बताया कि पढ़ने आ रहे बच्चो के किताबों में लड़का खत रख दिया करता था। पहले तो लड़की द्वारा मना किया गया। लेकिन धीरे-धीरे युवती लड़के उसके बातों में आ गई। खातों का आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान लड़का शाहरूख खान ने मोबाइल नंबर भी दिया इसी नंबर से दोनों के बीच बातें शुरू हो गई। 

इधर जब दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा तो लड़के की मां ने लड़की के घरवालों से शादी करने का प्रस्ताव रखा। शादी दोनों परिवारों के सहमति से तय कर दी गई। लड़की के परिवार के अनुसार आने वाले 23 मार्च को शादी होनी थी। इसके लिए दहेज भी टाइम हो गया था। जिसमें लड़की के परिजनों ने लड़के वालों को बाइक खरीदने के लिए एक लाख 80 हजार नगद दे दिए। 

लड़के के मौसेरे बहनोई से प्रेमिका ने की बात तो प्रेमी ने लिया अग्निपरीक्षा

लड़की ने बताया कि लगभग 3 माह पहले लड़के की मां वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी दौरान लड़के का मौसेरा बहनोई मोबाइल लेकर बात करने लगा । इसकी सूचना जैसे ही शाहरुख को लगी शाहरुख फोन करके मुझे शादी नहीं करने की धमकी देने लगा। इधर लड़की के माफी मांगने और मनाने पर लड़की को अग्नि परीक्षा से गुजरने के लिए शाहरुख बोला। जिसके बाद 22 अक्टूबर को वीडियो कॉल पर लाइव आकर आग लगा लिया। हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से लड़की को आग से बचाया गया।

फिर सब कुछ हुआ सामान्य

इधर लड़की के अग्नि परीक्षा के बाद सब कुछ सामान्य हो गया था। लेकिन कुछ दिन पहले फिर लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में युवती ने महिला थाने में प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला शाहरूख खान उर्फ अभिषेक गांव की 22 वर्षीय युवती से दो साल से प्रेम संबंध बनाकर उसका यौन शोषण करने लगा है। जिसमें मुन्ना सफी, सलमान खान व शाहनाज खातून भी शामिल हैं। मामले में महिला थाने के थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। नामजद अभियुक्त घर छोड़ फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *