बिहार के लोगों को अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत

बिहार
  • 4 से 6 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 2 फरवरी को हवा की औसत गति छह से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके बाद मौसम सामान्य हो सकता है। बता दें, राजधानी पटना की तापमान बुधवार को 18 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। जबकि हवा की गति 14 किमी तक दर्ज की गई।

पटना: राजधानी पटना सहित पूरे बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले दो दिन तक राज्य में पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवा का प्रभाव बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिन में राज्य के तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। हालांकि दिन से समय आसमान साफ रहने की संभावना है, जिसके चलते दिन के तापमान में आंशिक गिरावट ही देखी जा सकती है।मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम और उत्तरी-पश्चिम से चलने वाली हवाएं 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसलिए रात में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर एक से दो हफ्ते तक रह सकता है। इस दौरान एक दो जगहों पर आंशिक बरसात होने की संभावना भी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में आज 2 फरवरी की सुबह 8 बजे के करीब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह के वक्त हवा की गति 12 किमी प्रति घंटा रह सकती है। विभाग के अनुसार, दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान में वृद्धि होने लगेगी। दोपहर के समय तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 15 किमी प्रति घंटा के साथ हवा में आर्द्रता लगभग 31 प्रतिशत रहेगी।
बीते दिन यानी बुधवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मुजफ्फरपुर जिले का तापमान भी कुछ इसी तरह रहा। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *