जहानाबाद से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद –जिले के ऊटा में एक ब्यक्ती बिते शुक्रवार के शाम अपने घर में , किसी बिवाद के कारण पिस्टल से गोली मार आत्म हत्या का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिते शुक्रवार की शाम करीब सात बजे ऊ॑टा मदारपुर में एक ब्यक्ती अपने सिर में गोली मार ली, गोली की आवाज सुनकर परिवार तथा अगल बगल के लोगों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।आनन फानन में परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक दिनेश यादव उर्फ चुहा सिह बताया जाता है।
घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस तथा एस डी पी ओ जहानाबाद मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पुत्र अभी फिलहाल जेल में बंद हैं। तथा पिस्टल कहां से आया,कौन सप्लायर है,सभी बि॑दू पर जांच की जा रही है।तथा दिनेश की आत्म हत्या का कारण क्या है।सारी बि॑दू पर जांच के बाद ही पता चल पाएगा।अभी पुलिस कुछ बताने से इंकार कर दिया है।
तथा पुलिस ने बताया कि मृतक का इतिहास भी ख॑घाला जा रहा है।