ब्यूरो चीफ राजन गुप्ता सहारनपुर उत्तरप्रदेश
सहारनपुर बलियाखेडी विकास खंड के गांव सुनहैटी खडखडी मे वरिष्ठ समाजसेवी सोनू गुर्जर व जिला पंचायत सदस्य जोध सिंह गुर्जर के संयोजन मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सपा प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसैन – पूर्व विधायक मनोज चौधरी – भाजपा नेता वीरेंद्र गुर्जर व मुखिया गुर्जर ने सम्राट मिहिर भोज के चित्र पर माल्यार्पण करके किया – कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास गौरवशाली है –
हमे अपने इतिहास व महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान की दशा मे सकारात्मक प्रयास करना चाहिए -पूर्व विधायक मनोज चौधरी – भाजपा नेता वीरेंद्र गुर्जर- गोविन्द भाटी व वरिष्ठ भाजपा नेता अभय चौधरी ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज ने अपने शासनकाल मे सर्वसमाज के हितों की रक्षा करने का काम किया
इस दौरान सपा प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसैन प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बान्दुखेड़ी, जिला पंचायत सदस्य जोध सिंह प्रधान, अनिल चौधरी, सोनू चौधरी, जयकरण चौधरी,लोकेश गुर्जर,अमित चौधरी, नितिन परमार, संजीव चौधरी, परीक्षित चौधरी ,निर्भय फौजी आदि मौजूद रहे।