
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है।
इसी कड़ी में आज जिले के सिकरीआ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार का शिकार एक युवक हों गया, जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, परिजनों में चित्कार मच गया है।
बताया जाता है कि जिले के सिकरीआ थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मस्थान के पास एक चार पहिया वाहन ने एक युवक, जिसका पहचान उम्र करीब 19 वर्ष पिता स्व चनारीक पासवान को बुरी तरह से ठोकर मारी, फलस्वरूप युवक बेहोशी की हालत में था, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं परिजनों ने बताया कि युवक घर से किसी काम से बाहर जा रहा था कि अचानक ग्राम ब्रह्मस्थान के पास एक तेज रफ्तार से चली आ रही चार पहिया वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही तत्परता दिखाते हुए सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सुचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से दुर्घटना का शिकार लोगों को होना पड़ता है, लेकिन प्रशासन मौन है।
वहीं पुलिस ने बताया कि जल्द ही चार पहिया वाहन को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।
वहीं परिजनों को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है, तथा चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया है।
