
सुचना के अधिकार के तहत् मागी गई सुचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दो दिनों में देने का दिया था आदेश।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -सुचना के अधिकार के तहत् मांगी गई सुचना को पंचायत सचिव द्वारा, सुचना न देने एवं टाल मटोल करने की बात सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंडौल में सरकार द्वारा निर्गत राशी से पंचायत अधिनस्थ विकास कार्य एवं खर्च की गई राशी के सम्बन्ध में, ग्राम अईरा निवासी ब्रजेश कुमार ने सुचना के अधिकार के तहत् सुचना की मांग किया था। परंतु पंचायत सचिव द्वारा समय पर सुचना उपलब्ध न कराने की मामला प्रकाश में आया है।
हालांकि प्रखंड विकास पदाधिकारी रतनी फरीदपुर ने अपने पत्रांक 186 दिनांक 23/2/26 के द्वारा पंचायत सचिव ग्राम पंचायत पंडौल को दो दिनों में सुचना उपलब्ध कराने का आदेश निर्गत किया था, परंतु एक माह बितने के उपरांत भी सुचना उपलब्ध न कराना,वरिय पदाधिकारी का आदेश उलंघन करने तथा आदेश का अवहेलना है।
वहीं ब्रजेश कुमार ने बताया कि तीन माह पूर्व ग्राम पंचायत पंडौल पंचायत सचिव को, पंचायत में सरकार द्वारा वर्ष 2021 से वर्ष 2025 तक,15 वीं एवं षस्टम आयोग में वर्ष वार कितनी राशि प्राप्त हुआ,और कौन-कौन सी योजनाएं ली गई, तथा कितना कार्य पूर्ण हुआ एवं कितना कार्य अपूर्ण है,इस सम्बंध में सुचना के अधिकार के तहत् सुचना की मांग किया था, परंतु पंचायत सचिव द्वारा अब-तक सुचना अप्राप्त है। फलस्वरूप प्रखंड विकास पदाधिकारी रतनी फरीदपुर को लिखित आवेदन पत्र दिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिव को दिनांक 23/2/26 को अपने कार्यालय पत्रांक 186 के तहत् दो दिनों में सुचना उपलब्ध कराने का आदेश दिया, फिर भी अभी तक पंचायत सचिव द्वारा सुचना उपलब्ध नहीं कराई गई है।
