Dev Uthani Ekadashi 2023: 22 या 23 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी? डेट में है कन्फ्यूजन, तो यहां नोट करें सही दिन

News

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को जगत पालक कहा गया है। सृष्टि का सारा संचालन इन्हीं के बस में रहता है। इसलिए इनकी पूजा करने से जीवन हर तरह की सुख-सुविधाओं से संपन्न रहता है। वैसे कार्तिक मास पूर्ण रूप से भगवान विष्णु को ही समर्पित होता है। श्री हरि की उपासना के लिए इससे उत्तम महीना हिंदू धर्म के अनुसार दूसरा कोई भी नहीं है। भगवान विष्णु को तो कार्तिक का पूरा महीना ही समर्पित होता है।परंतु इनका सबसे प्रिय दिन एकादशी का ही होता है जी, हां शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को एकादशी के दिन से ज्यादा और कुछ भी प्रिय नहीं है। इसलिए कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु चार महीने बाद कार्तिक मास की इस एकादशी तिथि के दिन अपनी योगनिद्र से उठते हैं। इसलिए इसे देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इसका अर्थ होता है देवताओं का जागृत होना। तो आइए जानते हैं इस बार यह। देवउठनी एकादशी कब मनाई जाएगी और इसका व्रत किस दिन रखा जाएगा।देवउठनी एकादशी का व्रत – 23 नवंबर 2023 दिन गुरुवारएकादशी तिथि प्रारंभ – 22 नवंबर 2023 रात 11 बजकर 3 मिनट से।एकादशी तिथि समापन – 23 नवंबर 2023 रात 9 बजकर 1 मिनट पर।व्रत पारण का समय – 24 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार सुबह 6 बजकर 51 मिनट से सुबह के 8 बजकर 57 मिनट तक इस बीच कभी भी व्रत को खोला जा सकता है।