Breast cancer prevention : इन कारणों से हो सकते है ब्रेस्ट कैंसर, आइए जाने कैसे अपने आप को बचाएं इस बीमारी से…

News

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को होने वाला सबसे आम कैंसर है। महिलाओं को होने वाले कैंसर में 14 प्रतिशत मामले ब्रेस्ट कैंसर के ही होते हैं। एक अनुमान के मुताबिक हर चार मिनट में भारत में एक महिला इस कैंसर की चपेट में आती है। यह कैंसर तेजी से भारत में फैल रहा है और शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाके की महिलाओं को भी अपना शिकार बना रहा है। ब्रेस्ट कैंसर होने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिसमें जेनेटिक कारण भी शामिल हैं। ब्रेस्ट कैंसर के कारणों में कुछ कारण हमारे वश से बाहर हैं तो कुछ कारण हमारे वश में हैं। मोटापा, खराब जीवनशैली और मेनोपॉज के बाद शरीर में आने वाले बदलाव इस कैंसर के खतरे को और बढ़ा देते हैं। आखिर क्यों बढ़ रहे हैं ब्रेस्ट कैंसर के मामले और कैसे इससे खुद को बचाएं, आइए जानें…लगभग हर एक लाख में से 13 महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ती है। यह आंकड़ा हर साल बढ़ता ही जाता है। खराब जीवनशैली और कुछ जीन्स इसके लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार होते हैं। कई बार कुछ चीजों पर हमारा वश नहीं चलता है। अगर आपके परिवार में पहले किसी महिला को ब्रेस्ट कैंसर था या आपको बीआरसीए 1 और बीआरसीए 2 जैसे जीन्स प्राप्त हुए हैं, तो ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।इसके अलावा जीवनशैली से जुड़े कारण भी आपको ब्रेस्ट कैंसर का शिकार बना सकते हैं। अगर आपकी जीवनशैली बहुत ज्यादा खराब है, तो खतरा बढ़ सकता है। मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही महिलाओं को भी खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान करने और शराब का सेवन करने से भी यह रिस्क कई हद तक बढ़ जाता है। इसके अलावा अगर आप अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, हाई शुगर फूड और अन हेल्दी फैट का सेवन करती हैं तो भी आपका मोटापा और ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है।