समलैंगिकता के दुष्परिणाम को लेकर आभास स॑गठन का किया गया बैठक ।

बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – आभास के प्रदेश अध्यक्ष संगीता कुमारी की अध्यक्षता में समलैंगिकता का दुष्परिणाम विषय को लेकर आभास संगठन के प्रदेश कार्यकारी परिषद की बैठक की गई।इसकी जानकारी आभास के प्रदेश मंत्री अमरेन्द्र कुमार ने दिया।
उन्होंने बताया बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक कृष्णकांत कुमार ने कहा कि समलैंगिकता को कानूनी मान्यता देने से मानव जाति का विनाश हो जायेगा। हमारा ईको सिस्टम क्षीण -भिन्न हो जायेगा।राष्ट्रीय सह-संयोजक डा ओमप्रकाश ने कहा की समलैंगिकता में विवाह का पवित्र दर्जा देना स्वास्थ्य पर निश्चित असर पडेगा। विषय प्रवेश कराते राष्ट्रीय सह संयोजक उदय महाराज ने कहा कि ये हमारी संस्कृति पर सीधा हमला है।देश की सुरक्षा का सवाल है।यदि लड़का -लड़का से और लड़की- लड़की से शादी करता है तो परिणाम शुन्य आयेगा ,तो क्या सृजनशीलता होगी?यह भारत के साथ साजिश हो रहा है ।हमने जिसे न्याय की जिम्मेदारी दी।वही आने वाली पीढ़ी से गद्दारी कर रहा है।हमलोग अपने जीते जी ऐसा होने नही देगे।आज की चिन्गारी आने वाला आन्दोलन का आगाज है।आभास के राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश बन्धु ने कहा कि समलैंगिकता के विरोध मे हिन्दू,मुस्लिम,शीख एवं ईसाई आदि समाज हमारे साथ है।मित्रो! इसका प्रभाव धर्म,संस्कृति,स्वास्थ्य,राजनीति,विदेशीनीति , राष्ट्रीय सुरक्षा एवं अर्थतंत्र पर निश्चित पडे़गा। क्या न्यायालय का टकराव विधायिका से होना उचित है।न्यायालय का मुख्य काम कानून का सही व्याख्या करना न कि कानून बनाना।अब देश जग गया ।राष्ट्रीय संयोजक कृष्णकांत कुमार ने प्रदेश संयोजक समिति,बिहार की घोषणा की।जिसमे संयोजक संगीता कुमारी(मुजफ्फरपुर),सह संयोजक अमरेन्द्र कुमार(जहानाबाद),संजय कुमार सुमन(मधेपुरा),प्रवक्ता विकास कुमार(गया) तथा आईटी-शोसल मिडिया प्रमुख मान्ती वर्मा(पटना) को ओम के ध्वनि से पूर्ण किया गया।आभास के प्रदेश मंत्रीअमरेन्द्र कुमार ने कहा कि पहला चरण मे न्यायालय परिसर मे दूसरा चरण मे विश्वविद्यालय/महाविद्यालय तथा तीसरा चरण मे मेडिकल कॉलेज,प्रबंधन कालेज मे कार्यक्रम किया जायेगा।राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश बन्धु ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर माननीय राष्ट्रपति,प्रदेश मे माननीय राज्यपाल तथा सभी जिला मुख्यालय मे जिलाधिकारी को हस्ताक्षर पत्र दिया जायेगा।इस आपातकालीन बैठक में प्रकाश बंधु, संगीता कुमारी, उदय महाराज, अमरेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश, कृष्णकांत, नितिन बत्रा संजय कुमार सुमन, सरीता कुमारी, विकास कुमार सहित सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *